Aam Aadmi Party ने हरियाणा की नई संगठन लिस्ट की जारी

96
Aam Aadmi Party
आम आदमी पार्टी
  • रोहतक आएंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

India News (इंडिया न्यूज), Aam Aadmi Party, चंडीगढ़ : हरियाणा की आम आदमी पार्टी (Aap) ने अपनी नई संगठन की लिस्ट को जारी कर दिया है। शहरों के बाद अब पार्टी ने हरियाणा के गांवों और वार्डों में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। आप ने इस नई लिस्ट में ग्राम सचिव और वार्ड प्रधान नियुक्त किए हैं। इस लिस्ट में 6500 से अधिक पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब तक सूबे में पार्टी ने 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं।

AAP प्रदेश में जमीनी स्तर पर बना रही संगठन

प्रदेश में AAP जमीनी स्तर पर संगठन बना रही है। 7500 से ज्यादा गांवों और वार्डों में पार्टी समितियों का निर्माण कर चुकी है। हर गांव और वार्ड में 21 सदस्यीय समिति का निर्माण किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस माह 29 अक्टूबर को रोहतक में शपथ ग्रहण समारोह कराएंगे।

यह भी पढ़ें : CM Manohar Lal : वर्ष 2023-24 में 42480 करोड़ लीटर पानी की बचत का लक्ष्य : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Panipat Jail DSP Died : करनाल जिम में एक्सरसाइज के दौरान डीएसपी की मौत

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : देवी मंदिर में अधिक भीड़ में महिला का दम घुटा, मौत