karwa Chauth : हरियाणा में आस्ट्रेलियाई बहू ने पति के लिए रखा करवाचौथ व्रत

106
karwa Chauth
हरियाणा में आस्ट्रेलियाई बहू ने भी पति के लिए रखा करवाचौथ व्रत
  • महिलाओं ने छलनी में किया अपने पति का दीदार

India News (इंडिया न्यूज़), karwa Chauth, चंडीगढ़ : एक विवाहित स्त्री के लिए करवाचौथ से बढ़कर कोई पर्व नहीं होता। इस पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह रहता है। इस दिन महिलाएं सज-धजकर व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। बता दें कि कल प्रदेशभर में उक्त पर्व को लेकर काफी धूम रही। बाजारों में भी महिलाएं खूब खरीददारी करती नजर आईं। महिलाओं ने दोपहर बाद अपने बड़ों से व कई अन्य स्थानों पर कथा सुनी और रात को चांद का दीदार कर व्रत खोला। वहीं समालखा में आस्ट्रेलियाई बहू कोर्टनी ने भारतीय रीति रिवाजों का पूरा सम्मान करते हुए अपने पति लवलीन वत्स के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और छलनी से अपने पति का दीदार कर व्रत खोला।

बाजारों में रही खूब रौनक

वहीं पर्व को लेकर प्रदेशभर के बाजारों में खूब रौनक रही। करवा चौथ पर्व के चलते मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। पर्व को लेकर महिलाओं ने जमकर खरीददारी की, जिससे बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली। व्यापार में बढ़ोतरी देख दुकानदार भी काफी खुश नजर आए। इतना ही नहीं मेहंदी लगाने वाले कलाकारों और ब्यूटी पार्लर संचालकों के साथ-साथ मिठाई के दुकानदारों की भी चांदी बनी रही।

महिलाओं ने चांद के उदय को लेकर किया काफी इंतजार

वहीं देर शाम से ही महिलाएं कथा सुनकर घर की छतों पर एकत्रित होना शुरू हो गई थी। हर कोई चांद के दीदार को आतुर नजर आया। जब चांद निकला तो महिलाएं खुशी से झूम उठी। इस दौरान कई महिलाओं ने नृत्य भी किया। तत्पश्चात महिलाओं ने छलनी में अपनी पति के भी दीदार किए और अपना व्रत खोला।

यह भी पढ़ें : Amit Shah Karnal Visit Today : करनाल में आज होगा अंत्योदय महासम्मेलन आयोजित

यह भी पढ़ें : Haryana Foundation Day : अंत्योदय परिवारों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें : Haryana Ayushman Card : पात्र लोगों को मिलेगा 5 लाख तक का निशुल्क इलाज

यह भी पढ़ें : Mihir Bhoj Statue : मिहिर भोज मामले पर गुर्जर-राजपूतों में बढ़ती रार के बीच चढ़ता सियासी बुखार