MP Kartikeya Sharma : देश प्रदेश में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : कार्तिकेय शर्मा

66
MP Kartikeya Sharma
MP Kartikeya Sharma : देश प्रदेश में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : कार्तिकेय शर्मा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सशक्त नेता, देश को उनकी आवश्यकता
  • सिरसा से डॉ अशोक तंवर एक सशक्त एवं अनुभवी उम्मीदवार, जनता उनको अवश्य वोट दे
India News (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव में सभी को अपनी बात कहने का हक होता है। चुनावों में सरकार जहां अपने कामकाज का लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करती है जबकि विपक्ष उस पर सवाल खड़ी करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में केवल मेनिफेस्टो के आधार पर ही बातें नहीं की जाती बल्कि कांग्रेस ने जो पिछले 55 वर्षों तक देश पर शासन किया है उसका भी हिसाब किताब जनता के बीच देना पड़ेगा।

MP Kartikeya Sharma : विपक्ष की कोई विशेष रणनीति हो सकती है

उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में 18 से 20 लाख मतदाताओं तक पहुंचाने का लक्ष्य होता है ऐसे में विपक्ष ने अगर अभी तक अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं उतारे हैं तो यह विपक्ष की कोई विशेष रणनीति हो सकती है। इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात को कहने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है। अब 20-25 दिन के इतने कम समय में कोई उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं तक नहीं पहुंच सकता। ऐसे में विपक्षी नेता कैसे मजबूती से यह चुनाव लड़ेंगे यह वही जानते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने करीब 1 महीने पहले प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

भारतीय जनता पार्टी को देश प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलेगा

सभी उम्मीदवार भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्ष के कामकाज को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं और जहां उनको अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है और ना ही किसी को पता है कि विपक्ष की ओर से अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक सशक्त नेतृत्व मिला है और इस बार के चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को देश प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलेगा और तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए सशक्त नेतृत्व की जरूरत होती है।

देश को नरेंद्र मोदी से ज्यादा सशक्त नेता कोई नहीं मिल सकता

इस समय देश को नरेंद्र मोदी से ज्यादा सशक्त नेता कोई नहीं मिल सकता। वे स्वयं भी आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से डॉ अशोक तंवर बहुत अच्छे इंसान व सशक्त उम्मीदवार हैं। वह उनसे पिछले काफी समय से परिचित भी हैं। वे यहां की जनता की जरूरतों और समस्याओं को लोकसभा में बहुत मजबूती से उठाने में सक्षम भी हैं। उनका एक लंबा राजनीतिक अनुभव भी है। इसलिए सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए अशोक तंवर बहुत सही उम्मीदवार है। उन्होंने सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।