Yamunanagar Bride Absconds : शादी से पहले ही दुल्हन हुई फरार, मचा हड़कंप

90
Yamunanagar Bride Absconds
शादी से पहले ही दुल्हन हुई फरार, मचा हड़कंप
  • तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन 

  • बिन दुल्हन ही वापस लौटी बारात

India News (इंडिया न्यूज), Yamunanagar Bride Absconds : यमुनानगर में शादी से पहले ही दुल्हन के फरार हो जाने का मामला सामने आया है, जिस कारण दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। जी हां, प्रदेश के यमुनानगर जिले में शादी के दिन दुल्हन भाग गई।

यह भी बता दें कि दूल्हा बारात भी लेकर दुल्हन के घर पहुंच चुका था, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। दुल्हन तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छोटी बहन को बहाना बना ब्यूटी पार्लर से हुई फरार

जानकारी के अनुसार पुलिस को पिता ने शिकायत देते हुए कहा कि उसकी सबसे बड़ी बेटी (23) का विवाह शादी अन्य गांव में एक युवक के साथ तय हुई थी। इसी कारण ही वह छोटी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर पर गई थी। लेकिन इस दौरान बड़ी बेटी दुकान से कुछ सामान लाने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें : Bride Death In Faridabad : शादी वाले दिन ही सड़क हादसे में दुल्हन की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें : Yamunanagar Honor Killing : हरियाणा में दामाद की हत्या, बेटी के लव मैरिज से थे नाराज

कई बार उसके मोबाइल पर भी फोन किया गया लेकिन फोन भी लगातार बंद आ रहा है। वहीं दुल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर उनके पास पहुंचे तो उन्हें पता चला तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है और मोबाइल को ट्रेस पर लगा दिया है।

यह भी पढ़ें : Farmer Murder : पानीपत में किसान की प्राइवेट पार्ट में लात मारकर हत्या

यह भी पढ़ें : Haryana Police Constable Murder : चंडीगढ़ में पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या

यह भी पढ़ें : GST Department Faridabad : फरीदाबाद में जीएसटी विभाग में तैनात ईटीओ 5 लाख 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार