प्रदेश की बड़ी खबरें

D.El.Ed. Result Declared : डी.एल.एड. परीक्षा फरवरी-मार्च-2024 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित : डॉ. वी.पी.यादव

India News (इंडिया न्यूज), D.El.Ed. Result Declared : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019-21, 2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) तथा प्रवेश वर्ष 2019-21, 2020-22 व 2021-23 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

 D.El.Ed. Result Declared : प्रदेशभर में कुल 10,853 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए

इस बारे जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ वी.पी.यादव ने आज यहां आयोजित एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2024 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 10,853 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019-21 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 12 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 09 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 75.00 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019-21 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 30 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 23 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.67 रही है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-22 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 56 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 48 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 85.71 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-22 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 140 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 105 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 75.00 रही है।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 1129 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 654 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.93 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-23 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 2435 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1632 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.02 रही है।
उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 7,049 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 4826 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.46 रही है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डॉ० यादव ने बताया कि संस्थावार Performance sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएगें। उन्होंने आगे बताया कि प्रवेश वर्ष 2021-23 व 2022-24 डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2024 में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापकों की परीक्षा जुलाई-2024 में संचालित करवाई जानी है।
रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800/- रुपए प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200/- रुपए अतिरिक्त होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000/- रुपए प्रति छात्र-अध्यापक होगा। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 27 मई से 10 जून तक, 100/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 11 जून से 18 जून, 300/- रुपए विलम्ब शुल्क सहित 19 जून से 25 जून तथा 1000/- रुपए विलम्ब शुल्क सहित 26 जून से 02 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

24 mins ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

38 mins ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

51 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

1 hour ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

2 hours ago