Dr. Banwari Lal Bawal Grain Market Visit : किसान की तबियत खराब हुई तो मंत्री ने किया प्राथमिक उपचार

131
Dr. Banwari Lal Bawal Grain Market Visit
किसान की तबियत खराब हुई तो मंत्री ने किया प्राथमिक उपचार

India News (इंडिया न्यूज), Dr. Banwari Lal Bawal Grain Market Visit, चंडीगढ़ : रेवाड़ी में आज एक किसान की अचानक तबियत खराब हो गई जिस पर तुरंत एक मंत्री द्वारा उपचार दिया गया। जी हांं, यहां बावल अनाज मंडी में चल रही गेहूं व सरसों की खरीद का औचक निरीक्षण करने के लिए प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान एक किसान की अचानक तबियत बिगड़ी तो मंत्री ने प्राथमिक उपचार दिया। मालूम रहे कि मंत्री पेशे से सरकारी चिकित्सक रहे हैं।

किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी

इस दौरान मंत्री ने जहां किसान का स्वास्थ्य जांचा, वहीं अधिकारियों को कहा कि मंडी में पहुंचे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंडी में किसानों के लिए पेयजल धूप से बचने के लिए विश्रामगृह सहित तमाम इंतजाम जल्द किए जाएं। वहीं मंत्री ने औचक निरीक्षण से पहले बावल स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

यह भी पढ़ें : Boxer Vijender Singh joins BJP : भाजपा में शामिल हुए बॉक्सर विजेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें : HC Relief to BJP : प्रदेश सरकार को राहत, करनाल विस सीट के उपचुनाव को चुनौती देने वाली याचिका रद

यह भी पढ़ें : HSSC Constable Recruitment 2024 : हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 66 पदों पर भर्ती निकली, यह रहेगी योग्यता