होम / Gharaunda Vijay Sankalp Rally : आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित : मनोहर लाल

Gharaunda Vijay Sankalp Rally : आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : May 22, 2024
  • घरौंडा अनाज मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में बोले मनोहर

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आशीर्वाद हमें मिलता रहा है

India News (इंडिया न्यूज), Gharaunda Vijay Sankalp Rally : करनाल लोकसभा क्षेत्र के घरौंडा की अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में करनाल से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रैली को संबोधित किया। मनोहर लाल ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही देश की सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक है। सेना के प्रति मोदी जी का विशेष प्रेम है। यही कारण है कि वह हर दीवाली उनके बीच ही मनाते हैं। यही वजह है कि हमारे देश की सभी सीमाएं आज पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Gharaunda Vijay Sankalp Rally : हरियाणा में हम 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे

उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आशीर्वाद हमें मिलता रहा है। मुझे आज भी याद है 2019 में जब हमने आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी, तब वह कालका में हमें आशीर्वाद देने आए थे। आज भी इस चुनावी यात्रा में अपना आशीर्वाद देने आए हैं, निश्चित रूप से हरियाणा के भाजपा प्रत्याशियों को इसका लाभ मिलेगा। हरियाणा में हम 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे। करनाल विधानसभा का उपचुनाव भी हम जीतेंगे और देश में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

Rajnath Singh Karnal Rally

मोदी के नेतृत्व में ही कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया

मनोहर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 को हटाया, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाया है। हरियाणा जवानों, किसानों और पहलवानों का प्रदेश है। प्रदेश के अधिकांश युवा सेना में सेवाएं दे रहे हैं। मनोहर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इतनी गिरी हुई है कि वह सेना के ऑपरेशन पर सबूत मांगती है, उसे सेना के जवानों पर भरोसा नहीं है।

पहले की सरकारों ने हमेशा सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नतृत्व में आज हमारी सेना मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। आज हम देश के दुश्मनों को सीना ठोककर जवाब दे रहे हैं। मैं प्रदेश के लोगों से आह्वान करता हूं कि आने वाली 25 मई को अपने भाई, अपने बेटे मनोहर लाल को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजें और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत प्रधानमंत्री बनाने का काम करें।

यह भी पढ़ें : Rajnath Singh Karnal Rally : घरौंडा में राजनाथ की ‘हुंकार’, कांग्रेस के लोग जनता को गुमराह कर रहे

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi in Charkhi Dadri Rally : महिलाओं के खाते में डालेंगे 8500 रुपए : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Haryana Visit : 23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में कुमारी सैलजा के समर्थन में करेंगी रोड शो 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox