प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Congress Candidate List 2024 : हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की सूची जारी

  • गुरुग्राम सीट को लेकर चल रहा लगातार मंथन

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Congress Candidate List 2024 : प्रदेश में जिसका काफी समय से इंतजार था, आखिर कांग्रेस ने देर रात अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। इससे साफ हो गया है कि अब चुनावी दंगल में कांग्रेस का कौनसा उम्मीदवार मैदान में होगा।

जी हां, हरियाणा में कांग्रेस ने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केवल अब एक सीट यानि गुरुग्राम को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। जबकी एक सीट पर इंडिया गठबंधन में सहयोगी आप सुशील गुप्ता को पहले ही कुरुक्षेत्र से टिकट दे चुकी है।

इन सीटों पर ये उम्मीदवार घोषित

हरियाणा की इस लिस्ट में अंबाला से वरूण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से जयप्रकाश उम्मीदवार घोषित किए गए है। वहीं करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने दिव्यांशू बूद्धिराजा मैदान में होंगे। सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट मिला है।

रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा फिर से प्रत्याशी

उधर रोहतक से फिर से दीपेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाया गया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को उम्मीदवारी मिली है। इसके अतिरिक्त फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।  हिसार से बृजेंद्र सिंह की भी टिकट कटी है। बता दें कि बृजेंद्र हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए थे लेकिन उनके अरमानों पर पानी फिर गया।

कांग्रेस के द्वारा हरियाणा की 8 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का दबदबा माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि हाईकमान ने टिकटें सर्वे के आधार पर दी हैं। प्रदेश में कुल 10 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट को कांग्रेस ने INDIA गठबंधन फार्मूले के तहत आम आदमी पार्टी को दी है, जबकि बाकी 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और आम आदमी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। कांग्रेस ने गुरुग्राम सीट को अभी होल्ड पर रखा है। वहां से कैप्टन अजय यादव और राजब्बर के बीच टिकट को लेकर अभी कशमकश जारी है।

यह भी पढ़ें : MP Kartikeya Sharma : देश प्रदेश में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा लोकसभा उम्मीदवारों में सोशल मीडिया को कैश करने में मनोहर लाल, नवीन जिंदल और अशोक तंवर सबसे आगे

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

9 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

10 hours ago