होम / Haryana Lok Sabha Elections : भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने बढ़ावा देने का किया काम : नायब सैनी

Haryana Lok Sabha Elections : भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने बढ़ावा देने का किया काम : नायब सैनी

• LAST UPDATED : May 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Lok Sabha Elections : मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने चुनाव प्रचार के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र करनाल विधानसभा में पहुंचे। यहां उन्होंने कई जनसभा में शिरकत की और लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर मोदी के प्रति एक पॉजिटिव माहौल बना हुआ है। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर बड़े मार्जन से भाजपा की जीत होगी।

Haryana Lok Sabha Elections : कांग्रेस छल कपट की नीति कर रही

सीएम ने कहा कि छल-कपट की नीति कांग्रेस कर रही है। लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने की नीति कर रही है और फिर झूठ बोलकर भ्रष्टाचार को गति देने की नीति उनकी रही है। कांग्रेस ने लोगों के विकास की गति से वंचित रखकर पाप करने का काम किया है। लोग उस बात को समझ रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी खुद ही सिकुड़ती जा रही है। अगर हम 2014 की बात करें तो वह 470 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, उसके बाद 2019 में वह 421 सीटों पर चुनाव लड़ी है और इस बार कांग्रेस 272 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस सिमट रही है। क्योंकि जो उनके क्रियाकलाप हैं और जो उसकी सोच रही है वह सही नहीं थी। उसकी नीतियां और नीयत भी सही नहीं थी और नरेंद्र मोदी की नियत भी सही है और नीतियां भी सही हैं, जिसको लोग पसंद कर रहे हैं।

जनता ने कांग्रेस को नकारा

कांग्रेस को लगातार लोगों ने नकार दिया है। वह लोगों के बीच में से अपना विश्वास हो चुके हैं क्योंकि उन्होंने लोगों को परेशान और प्रताड़ित करने का काम किया है। गरीब के नाम के ऊपर वोट कलेक्ट किए हैं, उनका सम्मान नहीं दिया, किसान के नाम के ऊपर  वोट लिया, लेकिन उनको भी सम्मान नहीं दिया। ऐसे ही अन्य वर्गों से उनके नाम पर वोट लिया लेकिन उनकों सम्मान देने का काम नहीं किया गया। अब पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ हवा चल रही है।

यह भी पढ़ें : Sirsa Congress Candidate Kumari Selja : कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को किया जाएगा दूर : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें : JP Nadda’s Panchkula Road Show On 10th May : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 मई को पंचकूला में करेंगे रोड शो : ज्ञानचंद गुप्ता

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox