प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather : प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, मौसम में घुली ठंडक

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather, चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ दिनों से लगातार गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन शुक्रवार रात को हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बर्फ की चादर बिछ गई। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। इसी कारण मौसम विभाग ने 22 जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

जानिए इन जिलों में हैं हालात खराब

पिछले 12 घंटों से सूबे के 5 जिलों में हालात काफी खराब चल रहे हैं जिनमें गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत और फरीदाबाद हैं। इससे पहले की बात करें तो मार्च की शुरुआत में 2 और 3 तारीख को भी ऐसा ही मौसम रहा था, इस दौरान भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश के साथ ही तेज ओलावृष्टि भी हुई थी। रात हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना हुआ है वहीं खेतों में खड़ी फसलों के नुकसान को लेकर भी किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। संभावना है कि शनिवार को इसका असर उत्तरी व पश्चिमी जिलों पर रहेगा। इसके कारण 31 मार्च को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 2 अप्रैल को एक और कमजोर श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश भर में बादलवाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।

यह भी पढ़ें : Major Road Accident in Nuh : हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari on New Toll System : हाईवे से खत्म हो जाएंगे टोल प्लाजा, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri Boy Mohit Yadav : हरियाणा के लाल ने बनाया ऐसा सॉफ्टवेयर, जिसकी देशभर में हो रही चर्चा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस

मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…

15 mins ago