Rewari Innocent Child Rape : आइसक्रीम के बहाने बच्ची को उठा ले गया आरोपी, किया दुष्कर्म

130
Rewari Innocent Child Rape
आइसक्रीम के बहाने बच्ची को उठा ले गया आरोपी, किया दुष्कर्म

India News (इंडिया न्यूज), Rewari Innocent Child Rape, चंडीगढ़ : रेवाड़ी शहर में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात के कारण इलाके में साफ दहशत और हड़कंप देखा जा रहा है। जी हां, यहां रेवाड़ी में एक 5 वर्ष की मासूम बच्ची को एक आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

बता दें कि बच्ची को पड़ोसी युवक आइसक्रीम दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ उसने गलत काम किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब बच्ची की हालत खराब हुई तो परिजनों को पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। बता दें कि रोती हुई बच्ची जब घर पहुंची तो परिजनों ने उसका बुरा हाल देखा। शक होने पर बच्ची का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें : Major Accident In Yamunanagar Ratauli Village : मिट्टी की ढांग गिरने से दो महिलाओं की मौत, 6 घायल

यह भी पढ़ें : One Month Old Child Murdered In Yamunanagar : यमुनानगर में एक माह के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मां पर लगे हत्या के आरोप 

यह भी पढ़ें : Gurugram Kidney Racket : गुरुग्राम में होटल से चल रहा था अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट का धंधा, पर्दाफाश