प्रदेश की बड़ी खबरें

Former Union Minister Vinod Sharma : करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में 5 मई को आयोजित होगा भगवान परशुराम जयंती महोत्सव : विनोद शर्मा

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज़), Former Union Minister Vinod Sharma : पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा 5 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का निमंत्रण देने के लिए मंगलवार को कई स्थानों पर पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा करनाल के गांव कमालपुर रोड़ान, राजेपुर, खुखनी, गढ़ी जाटान, पूजम, कुडक़, जरीफाबाद व बालू में पहुंचकर ग्रामीणों को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

 

Former Union Minister Vinod Sharma : करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में 5 मई को आयोजित होगा भगवान परशुराम जयंती महोत्सव : विनोद शर्मा

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा : विनोद शर्मा

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलते हुए हमें समाज को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में इस समारोह को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। विनोद शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में आप सभी लोग अवश्य पहुंचें। ग्रामीणों ने कहा कि वे समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि कहा कि करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में 5 मई को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सम्पूर्ण मानव समाज को सद्भाव एवं एकता का संदेश दिया।

 

Former Union Minister Vinod Sharma : करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में 5 मई को आयोजित होगा भगवान परशुराम जयंती महोत्सव : विनोद शर्मा

 

भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया

उन्होंने सभी से भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी जाति विशेष के भगवान ना होकर सर्व समाज के भगवान हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम में बढ़ चढक़र भारी संख्या में पहुंचे। करनाल में आयोजित होने वाले जयंती महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचेंगे।

 

Former Union Minister Vinod Sharma : करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में 5 मई को आयोजित होगा भगवान परशुराम जयंती महोत्सव : विनोद शर्मा

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, उपाध्यक्ष सुशील गौतम, जोनी सरपंच कमालपुर, मांगेराम सरपंच राजेपुर, रामलाल सरपंच खुखनी, रविंद्र शर्मा सरपंच गढ़ी जाटान, अमरजीत, राममेहर, पूर्व प्रधान ब्राह्मण सभा इंद्री वेदपाल शर्मा, संजय शर्मा, विक्रम शर्मा उड़ाना, राममेहर शर्मा, देवेंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : New Delhi Lok Sabha BJP Candidate Bansuri Swaraj : पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने स्वराज बांसुरी का करवाया नामांकन दाखिल

यह भी पढ़ें : HBSE 12th Result 2024 : 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, 85.31% बच्चे हुए पास

यह भी पढ़ें : Rape Of A Girl : इंस्टा पर युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

27 mins ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

46 mins ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

3 hours ago