New Delhi Lok Sabha BJP Candidate Bansuri Swaraj : पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने स्वराज बांसुरी का करवाया नामांकन दाखिल

38
New Delhi Lok Sabha BJP Candidate Bansuri Swaraj
New Delhi Lok Sabha BJP Candidate Bansuri Swaraj : पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने स्वराज बांसुरी का करवाया नामांकन दाखिल
  • बोले स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पदचिन्हों पर चलकर स्वराज बांसुरी भी करेगी लोगों की सेवा

India News (इंडिया न्यूज़), New Delhi Lok Sabha BJP Candidate Bansuri Swaraj : बांसुरी स्वराज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पदचिन्हों पर चलकर लोगों के सपने को सरकार करेगी। उक्त बातें हरियाणा भाजपा इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज का नामांकन करवाने के बाद महेंद्रगढ़ जारी एक बयान में कहीं।

New Delhi Lok Sabha BJP Candidate Bansuri Swaraj : भाजपा के पक्ष में एक जबरदस्त जनता में माहौल

उन्होंने कहा कि दिल्ली व हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में भाजपा के पक्ष में एक जबरदस्त जनता में माहौल है। देश में हुए दो चरणों के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में हुए मतदान को देखकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों में घबराहट का माहौल है। शर्मा ने कहा कि 10 साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की साख को विश्व पटल पर बढ़ाने का कार्य किया है जो देश पहले भारत को कमजोर समझते थे आज वही देश भारत को सर्वशक्तिमान मानते हैं और उनके साथ संबंध जोड़ने के लिए अति उत्साहित है।

स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने विकास के नए आयाम स्थापित किए थे

पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने अपने राजनीतिक जीवन में अपनी प्रतिभा के बल पर राजनीतिक में विकास के नए आयाम स्थापित किए थे। उन्होंने केंद्र सरकार में अनेकों पदों पर रहते हुए आम जन कल्याण के लिए नीतियां बनाकर कार्य करने का काम किया था। स्वराज बांसुरी भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें : Case Of Professor Proposing To Student : जुलाना के कॉलेज में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को प्रपोज करने का मामला बना चर्चा का विषय

यह भी पढ़ें : Ambala BJP Candidate Banto Kataria : अंबाला से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया एक मई को सुबह 11 बजे भरेंगी नामांकन