Manohar Lal-CM Nayab Saini Nomination Today : मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी आज दाखिल करेंगे नामांकन

33
Manohar Lal-CM Nayab Saini Nomination Today
मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी आज दाखिल करेंगे नामांकन

India News (इंडिया न्यूज़), Manohar Lal-CM Nayab Saini Nomination Today : हरियाणा में एक सीट करनाल में लोकसभा के साथ विधानसभा के लिए उप-चुनाव भी तय है। इसकी लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मैदान में उतारा हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे के बाद खाली हुई करनाल विधानसभा सीट पर भाजपा ने सीएम नायब सैनी को उप-चुनाव का प्रत्याशी नियुक्त किया है। दोनों नेता ही आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल लोकसभा के लिए तो नायब सैनी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

यात्रा निकाल नामांकन करने पहुंचेंगे दोनों दिग्गज

आपको जानकारी दे दें कि  पूर्व CM खट्‌टर और मुख्यमंत्री नायब सैनी शहर में नामांकन से पूर्व पहले शहर में विजय यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा करनाल रामलीला मैदान रोड से शुरू होकर महर्षि वाल्मीकि चौक, कर्ण गेट बाजार, भगवान महावीर चौक, नेहरू पैलेस मार्केट, कुंजपुरा रोड, भगवान परशुराम चौक, महर्षि दयानंद चौक और सेक्टर-12 से होकर गुजरेगा।

यह भी पढ़ें : A Young Man Boarded Goods Train : सफीदों रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बुरी तरह से झुलसा

यह भी पढ़ें : HC on Political Rallies : स्कूल व कॉलेजों के खेल के मैदान में नही होंगी राजनीतिक रैलियां

यह भी पढ़ें : Bajrang Punia Suspended : NADA ने बजरंग पुनिया को किया निलंबित