प्रदेश की बड़ी खबरें

Meri Mati Mera Desh Program : देशभक्तों के संजोए सपनों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री : मनोहर लाल

  • मेरी माटी-मेरा देश के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

  • देशभर से 75000 कलश पवित्र माटी लेकर पहुंचेगे दिल्ली, अमृत वाटिका में होगी इस्तेमाल

  • हरियाणा से 242 कलशों में प्रदेश की पवित्र माटी लाई गई

  • मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को पंच प्रण की दिलाई शपथ

  • आजादी का अमृत काल मे युवाओं में देशभक्ति का भावना हो रही जागृत

India News (इंडिया न्यूज), Meri Mati Mera Desh Program, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2022 से 2047 तक देश में आजादी का अमृत काल चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। इस अमृतकाल में देश की आजादी के लाखों वीर बलिदानियों को याद किया जा रहा है। आजादी के बाद जो सपना देश बनाने का उन्होंने संजोया था, उसी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। हर घर तिरंगा के बाद अब मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की जा रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पंच प्रण की शपथ भी दिलवाई जो दृढ़ता से हम सभी के जीवन का हिस्सा बनेगी। मुख्यमंत्री ने विख्यात कवि की कविता की पंक्ति-आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, इस माटी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की भी दोहराई।

अमृतकाल के स्मारक के रूप में अमृत वाटिका का होगा निर्माण

आज यहां प्रदेशभर के कौने-कौने से 242 कलश में हरियाणा की पवित्र माटी को स्वयंसेवको द्वारा लाया गया है, जिसे 29 अक्टूबर को दिल्ली ले जाया जाएगा। पूरे देशभर से 75,000 कलश देश की पवित्र माटी को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे और जहां अमृतकाल के स्मारक के रूप में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। कर्तव्य पथ के पेड़ों में भी इस माटी को डाला जाएगा जो देश की एकता व अखण्डता का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पावन मुहिम का उदेश्य युवाओं में देशभक्ति की भाव-भावना को जागृत करना है।

देश के 7 लाख गांवों व शहरों के घर-घर से लाई जा रही माटी

मनोहर लाल ने कहा कि देश के लगभग 7 लाख गांव व शहरों के घर-घर से लाई जा रही यह पवित्र माटी जब दिल्ली पहुंचेगी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाएंगे। जब हमारे युवाओं में देशभक्ति का भाव जागृत होगा तो कोई भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकेगा।

भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। 1947 में जब देश आजाद हुआ तो उस समय लोगों में नया उमंग और उत्साह था। विकास के मामले में आज हम चांद पर भी पहुंचे हैं और अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हुए हैं। हरियाणा की आबादी देश की आबादी का मात्र 2 प्रतिशत है। फिर भी युवाओं में देश सेवा का जज्बा देखने को बनता है और सेनाओं में हमारी भागीदारी लगभग 11 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की माटी के प्रति हर किसी का अपार लगाव है। किसान भी हल चलाने से पहले धरती माता से क्षमा मांगता है। पहलवान भी अखाड़े में उतरने से पहले माटी का तिलक लगाता है और हर व्यक्ति सुबह उठते ही धरती माता को प्रणाम करता है।

देश व दुनिया के हर निवेशक की हरियाणा पहली पसंद

मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा ने आर्थिक व औद्योगिक सहित हर क्षेत्र में प्रगति की है। आज प्रदेश में ऐसा माहौल बना है कि देश व दुनिया का हर निवेशक हरियाणा में निवेश करना चाहता है। देश में खिलाडि़यों के मेडल की बात आती है तो 40 प्रतिशत मेडल अकेले हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana BPL Ration Card List 2023 : हरियाणा में सरसों तेल के लिए नई लिस्ट जारी, आपको मिलेगा या नहीं

यह भी पढ़ें : Aap Taunt On BJP Government : प्रदेश में 10 मुद्दे लेकर जनता के सामने जाएगी आप : डॉ. सुशील गुप्ता

यह भी पढ़ें : Para Asian Games में हरियाणा के लाडले ने गाड़े झंडे, गोल्ड पर किया कब्जा

यह भी पढ़ें : Panchkula Ravan Dahan : पंचकूला में धू-धूकर जला विश्व का सबसे ऊंचा रावण

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

1 hour ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

2 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

3 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

3 hours ago