प्रदेश की बड़ी खबरें

Postmaster of Gorakhpur Embezzled : फतेहाबाद में डाकपाल ने किया लाखों का घपला, फरार

India News (इंडिया न्यूज), Postmaster of Gorakhpur Embezzled, चंडीगढ़ : फतेहाबाद के भूना क्षेत्र के गोरखपुर गांव में डाकपाल के घपला किए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। जी हां, यहां फर्जी पासबुक के सहारे सिवानी और गोरखपुर के 39 खाताधारकों से लाखों रुपए का गबन किया गया है। बता दें कि डाक विभाग हिसार मंडल के निरीक्षक कुलदीप सिंह ने शिकायत के आधार पर जब प्रारंभिक जांच की तो उसमें बड़ी गड़बड़ी मिली। इसी कारण आरोपी डाकपाल सुभाष के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इतने लाख का किया गया है गबन

निरीक्षक कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि कि शाखा गोरखपुर डाकघर में 20 सितंबर, 1994 से लेकर 5 सितंबर 2023 के दौरान बचत खातों में खाताधारकों से राशि लेकर और उनको फर्जी पासबुक बनाकर देने व सरकारी राशि का गबन किया गया था। डाकपाल सुभाष चंद्र ने सिवानी,गोरखपुर गांव के 39 खाताधारकों से छेड़छाड़ कर 32.49 लाख की राशि हड़पी है।

कई माह से फरार है गोरखपुर का डाकपाल

निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि डाकपाल सुभाष चंद्र 5 अक्तूबर, 2023 से अपनी ड्यूटी से पर नहीं आ रहा है। इसी कारण डाकपाल सुभाष चंद्र को भगोड़ा घोषित कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है। डाक विभाग के हिसार मंडल के निरीक्षक कुलदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी डाकपाल सुभाष चंद्र के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश करके मामले की जांच की जाएगी।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago