Rajnath Singh in Rohtak : 2027 तक देश महाशक्ति बन जाएगा : राजनाथ सिंह

60
Rajnath Singh in Rohtak
2027 तक देश महाशक्ति बन जाएगा : राजनाथ सिंह

India News (इंडिया न्यूज़), Rajnath Singh in Rohtak : देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज रोहतक के आईटीआई मैदान में आयोजित भाजपा विजय संकल्प रैली में शिरकत की। रैली में राजनाथ के अलावा प्रदेश के सीएम नायब सैनी, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ भी मौजूद रहे। वहीं आज भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया।

Rajnath Singh in Rohtak : मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती थी लेकिन मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 तक देश महाशक्ति बन जाएगा। मोदी के नेतृत्व में भारत सीमा पार भी मार कर सकता है।

भारत अब 5वीं आर्थिक महाशक्ति

रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 11वीं आर्थिक शक्ति बना था। 10 साल कांग्रेस के राज में भारत उस पायदान से आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन मोदी के 10 साल के कार्यकाल में भारत अब पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है, जो 2047 में दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। वहीं राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि अमेठी से राहुल की चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : Divyanshu Buddhi Raja gets Bail : दिव्यांशु बुद्धि राजा को पंचकूला कोर्ट से मिली जमानत

यह भी पढ़ें : Excise Policy Scam : न्यायालय ने मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर सीबीआई, ईडी से जवाब मांगा

यह भी पढ़ें : PM Narendra Modi : कांग्रेस यहां मर रही और पाकिस्तान वहां रो रहा : नरेंद्र मोदी