होम / Sonipat Administration Big Action : सोनीपत में बदमाश की कोठी पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, अवैध तरीके से कोठी बनाने का आरोप

Sonipat Administration Big Action : सोनीपत में बदमाश की कोठी पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, अवैध तरीके से कोठी बनाने का आरोप

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonipat Administration Big Action : सोनीपत में कुख्यात बदमाश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन की ओर से गोहाना में चोपड़ा कॉलोनी में बनी बदमाश की कोठी पर बुलडोजर चलाकर उसे ढेर कर दिया। बता दें कि उसका नाम पिछले साल लाठ गांव में हुई हत्या में आया था। नगर परिषद गोहाना के अधिकारियों का दावा है कि यह कोठी बिना नक्शा पास करवाए अवैध तरीके से बनाई गई थी।

Sonipat Administration Big Action : मनी पर हत्या के दो केस दर्ज

जानकारी अनुसार लाठ गांव में वरुण उर्फ मणी ने लगभग 6 साल पहले गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में कोठी बनाई थी। कोठी का नक्शा नगर परिषद गोहाना से पास नहीं कराया गया था। नगर परिषद ने इस संबंध में नोटिस जारी किया था। वरुण उर्फ मणी का नाम 15 सितंबर 2023 को लाठ गांव में रमेश और राज सिंह की हत्या में आया था। दोनों पर दिनदहाड़े करीब 15 गोलियां चलाई गई थी। पुलिस के अनुसार मनी पर फिलहाल हत्या के दो केस दर्ज हैं। वह अभी सोनीपत जेल में बंद है।

नगर परिषद के नोटिस का जवाब भी नहीं दिया

बुधवार को नगर परिषद की टीम बुलडोजर लेकर गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में पहुंची और वरुण उर्फ मणी की कोठी को तोड़ दिया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारी बृजेश हुड्डा, भवन इंस्पेक्टर विजय सिक्का और पुलिस एसीपी सोमबीर देशवाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि कोठी को बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से खड़ा किया गया था। नगर परिषद के नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया था, इसी कारण आज कोठी को तोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें : ED Raid in Hisar : व्यापारी व इनेलो नेता के घर ईडी की छापे मारी

यह भी पढ़ें : Good Days For BSNL : बीएसएनएल सिम की बिक्री में तीन गुना इजाफा, लाखों यूजर्स ने नंबर कराए पोर्ट 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox