होम / BJP Candidate And MP Dr. Arvind Sharma : रोहतक के महम में युवा किसानों ने किया सांसद डॉ. अरविन्द शर्मा का विरोध 

BJP Candidate And MP Dr. Arvind Sharma : रोहतक के महम में युवा किसानों ने किया सांसद डॉ. अरविन्द शर्मा का विरोध 

• LAST UPDATED : April 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज),BJP Candidate And MP Dr. Arvind Sharma,रोहतक : लोकसभा चुनाव से पूर्व ही भाजपा उम्मीदवारों के प्रति आमजन में खासा रोष देखने में आ रहा है। प्रदेश में कई जगह भाजपा उम्मीदवारों को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को रोहतक के महम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी एवं सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का किसानों द्वारा विरोध किया गया। सूत्रों के अनुसार के कार्यक्रम के बीच कुछ युवकों ने भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के झंडे दिखाकर कार्यक्रम का विरोध किया।

 

9 अप्रैल को महम में मुख्यमंत्री की रैली

सैमाण व भैणी सुरजन गांव में करना पड़ा कड़े विरोध का सामना कार्यक्रम के दौरान जब अरविंद शर्मा जब संबोधित कर रहे थे, तभी किसानों ने अरविंद शर्मा को यूनियन के झंडे और काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। हालात देख अरविंद शर्मा को अपना भाषण बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। वहीं कार्यक्रम के दौरान विरोध कर रहे किसानों एवं भाजपा समर्थकों में जमकर कहासुनी भी हुई। वहीँ सूत्रों के मुताबिक़ 9 अप्रैल को महम में मुख्यमंत्री की रैली है, जिसका न्योता देने के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा रविवार को महम के गांवों का दौरा कर रहे थे और सीएम के कार्यक्रम के लिए न्योता दे रहे थे। उन्हें सैमाण व भैणी सुरजन गांव में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

 

सांसद के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया

प्रदर्शनकारी अंदर तक घुस गए और विरोधी नारे लगाने लगे गांव भैणी सुरजन की चौपाल में भी सांसद के कार्यक्रम के बीच विरोध करते हुए प्रदर्शनकारी अंदर तक घुस गए और विरोधी नारे लगाने लगे। इस दौरान जब सांसद जनसभा से जाने लगे तो सड़क पर जाते समय सांसद के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष भैणी सुरजन निवासी अंकुश सिवाच का कहना है कि भाजपा सरकार अगर किसानों को बॉर्डर पर रोक सकती है तो किसान गांव में नहीं घुसने देंगे।

 

कई उम्मीदवारों का हो रहा है विरोध

 भाजपा के कई उम्मीदवारों का हो रहा है विरोध हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। इस दौरान सोनीपत के भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को भी रविवार को गांव रोहणा में विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने गांव में उन्हें काले झंडे दिखाए। बाद में चौपाल में चल रहे कार्यक्रम में भी उनको भाग लेने से रोका गया। इसके अलावा हिसार में रणजीत चौटाला, जजपा नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सिरसा के अशोक तंवर को भी चुनाव प्रचार के दौरान अपने हलकों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : JJP Nishan Singh Resignation Update : जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह का एलान, जल्द पार्टी को छोड़ दूंगा

यह भी पढ़ें : Nuh Sub inspector Arrests : सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Deadly Attack On SDM Yash Jaluka : खनन माफियाओं द्वारा एसडीएम नारायणगढ़ पर जानलेवा हमला 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox