देश

Earthquake in Taiwan : ताइवान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, 4 लोगों की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Earthquake in Taiwan, ताइपे/टोक्यो : ताइवान में आज सुबह 7.5 तीव्रता का भूकंप आया जिसने हर किसी की धड़कनें बढ़ा दी। इसके झटके केवल ताइवान ही नहीं, जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए। अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि इस भूकंप में 4 लोगों की मौत हुई है वहीं 50 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल बचाव कार्य लगातार जारी है। आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया जिसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5.30 बजे यह भूकंप आया। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। ताइवान में 25 वर्ष में यह तेज भूकंप आया है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब काफी लोगों की मौत हुई थी।

सुनामी अलर्ट जारी, चीन सहायता को तैयार

वहीं भूकंप के बाद ताइवान, जापान और फिलीपींस ने सुनामी का अलर्ट जारी किया था। वहीं चीन में ताइवान मामलों पर नजर रखने वाले ऑफिस ने कहा कि वो भूकंप से हुए नुकसान से काफी चिंतित हैं और ताइवान में मदद भेजने को तैयार है। मालूम रहे कि ताइवान को चीन अपना हिस्सा बताता है वहीं, ताइवान अपने आपको स्वतंत्र कहता है।

पूर्वी ताइवान में कई इमारतें ढही

ताइवान के तटीय क्षेत्र में धरती डोली है, जिससे राजधानी ताइपे भी हिल गई। शहर के अनेक हिस्सों में बिजली गुल हो गई और इंटरनेट भी बंद हो गया। ताइवान टेलीविजन स्टेशनों ने भूकंप के केंद्र के पास हुआलिएन में कुछ ढही इमारतों के फुटेज दिखाए हैं। मीडिया के मुताबिक कुछ लोग फंसे थे।

यह भी पढ़ें : PM Narendra Modi Rudrapur Visit : तीसरे टर्म में फ्री बिजली का लक्ष्य : नरेंद्र मोदी

यह भी पढ़ें : AAP leader Atishi Marlena : हम धमकियों से डरने वाले नहीं, अंतिम सांस तक केजरीवाल के साथ : आतिशी मार्लेना

यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal News LIVE Updates : अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

12 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago