देश

Gangster Goldy Brar : सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की हत्या का दावा

  • एक अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के के अनुसार गैंगस्टर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई
India News (इंडिया न्यूज़), Gangster Goldy Brar : सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या का दावा किया जा रहा है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के के अनुसार गैंगस्टर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। वहीं मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ही ली थी, जिसके बाद गोल्डी नाम सुर्खियों में आ गया था। हालांकि गोल्डी की हत्या की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Gangster Goldy Brar : गोल्डी का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

बता दें कि पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाले गोल्डी बराड़ का जन्म 11 अप्रैल 1994 को शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के घर हुआ। गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में कार्यरत थे। वहीं गोल्डी बराड़ के खिलाफ नेताओं का धमकी भरे फोन, फिरौती की मांग एवं कई हत्याओं की जिम्मेदारी लेने को लेकर मामले दर्ज हैं। जानकारी मुताबिक गुरलाल बराड़ जो गोल्डी बराड़ का चचेड़ा भाई था, उसकी हत्या के बाद गोल्डी ने अपराध का रास्ता चुना और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आने लगा। कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाला गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्जर से जुड़ा था। केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था।

कनाडा के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में 15 वें स्थान था गोल्डी

वहीं इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल (आईपीएसजी), फ्रांस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था। उसके खिलाफ 15 जून 2022 को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था. इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। गोल्डी बराड़ साल 2023 में कनाडा के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में 15 वें स्थान पर था। उसे हत्या, हत्या की साजिश, हथियार तस्करी के लिए पुलिस खोज रही थी।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

1 min ago

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

16 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

20 mins ago

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…

40 mins ago

Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Innocent…

51 mins ago