देश

Karnal Lok Sabha Seat : लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा के उपचुनाव में करनाल बनी सबसे हॉट सीट

India News (इंडिया न्यूज़),Karnal Lok Sabha Seat,करनाल : करीब साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में नाटकीय ढंग से बदले राजनीतिक घटनाक्रम ने कांग्रेस के रणनीतिकारों को एक बार फिर विचार करने को विवश कर दिया है। लोकसभा चुनावों के साथ करनाल विधानसभा के उपचुनाव में करनाल को सबसे हॉट सीट बना दिया है। 2019 के चुनावों में पूर्व सीएम मनोहर लाल के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लडने वाले कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह एक बार फिर भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे जा सकते है। वहीं कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो करीब 48 नेताओं ने टिकट मांगा है, जिन पर हाईकमान विचार विमर्श कर रही है।

 

त्रिलोचन सिंह हो सकते है कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी

2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अंतिम दिनों में त्रिलोचन सिंह को टिकट दिया था, बावजूद इसके तमाम आशंकाओं के बीच त्रिलोचन सिंह करीब 36 हजार वोट लेने में कामयाब हुए थे। हालांकि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 79906 वोट लेते हुए त्रिलोचन सिंह को 45 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी थी। वहीं इस बार फिर एक बार करनाल सीएम सिटी की दौड़ में शामिल हुआ है। बीजेपी सीएम नायब सिंह सैनी को करनाल उपचुनाव लड़वाने की तैयारी कर चुकी है। वहीं उपचुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे त्रिलोचन सिंह कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी हो सकते है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 9 वर्षो मे करनाल में विकास नहीं हुआ और बाहरी उम्मीदवार यहां से चुन कर चले गए। पार्टी में वे अपनी दावेदारी कर चुके है और इसी मुद्दे को लेकर दोबारा चुनावी मैदान में आएंगे।

 

वीरेंद्र वर्मा भी मांग कर रहे हैं करनाल लोकसभा की सीट 

उल्लेखनीय है कि पिछले 2 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़े अंतर से हार हुई है। यही कारण है कि कांग्रेस सीट पर दमदार प्रत्याशी को खोजने में जुटी हैं। कई नामों पर चर्चा चल रही है जिनमें पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के पुत्र चाणक्य शर्मा, प्रेम सचदेवा, ललित बुटाना, वीरेंद्र राठौर, त्रिलोचन सिंह, इंद्री के पूर्व विधायक भीम सेन मेहता के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं एनसीपी (शरद चंद्र पंवार) पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा भी गठबंधन से करनाल लोकसभा सीट की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस इस सीट को लगातार दो बार हारती आ रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से संजय भाटिया ने 70 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

 

यह भी पढ़ें : Anuradha Paudwal Joins BJP : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें : Mera Bharat-Mera Parivar Campaign : प्रधानमंत्री ने मेरा भारत-मेरा परिवार कैंपेन की शुरुआत की, वीडियो जारी

यह भी पढ़ें : ED Summon Case : CM केजरीवाल को मिली अग्रिम जमानत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

30 mins ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

53 mins ago

Haryana Assembly Election Results : कालका की जनता ने शक्ति रानी शर्मा में विश्वास जताया : कार्तिकेय शर्मा

कार्तिकेय शर्मा ने जनता का जतायाा आभार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election…

2 hours ago

Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद में BJP से की भरपूर कमाई

Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद…

2 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 Live Updates : जींद में लगातार तीसरी बार फिर भाजपा कमल खिलाने में रही कामयाब

15860 मतों से विजयी हुए डा. कृष्ण मिड्ढा समर्थक खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे…

2 hours ago

Haryana Election Results 2024: “कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ती है, पर बीजेपी को…”, सपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे…

3 hours ago