देश

Karnataka Farmers News : ब‍िजली कटौती से इतने हुए परेशान, मगरमच्‍छ लेकर पहुंच गए क‍िसान

India News (इंडिया न्यूज), Karnataka Farmers News, विजयपुरा कर्नाटक : कर्नाटक के विजयपुरा में किसानों ने बिजली कटौती के खिलाफ एक असामान्य विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें वे सरकारी हुबली बिजली आपूर्ति कंपनी (हेसकॉम) के कार्यालय में मगरमच्छ को लेकर गए। बिजली की कटौती से किसानों को कृषि गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके विरोध में वे मगरमच्छ लेकर गए। किसानों को दिन में अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के कारण रात को खेतों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें जंगली जानवरों और सांपों का खतरा होता है।

पिछले सप्ताह एक किसान को उसके खेत में एक मगरमच्छ दिखा। किसान देर रात बिजली आने के बाद फसलों को पानी देने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ पास की कृष्णा नदी से शिकार की तलाश में आया होगा। इसके बाद किसानों ने तुरंत साथी ग्रामीणों को बुलाया जिन्होंने मगरमच्छ को बांध दिया और 19 अक्टूबर को खतरे का आभास कराने के लिए हेसकॉम के कार्यालय ले गए।

मगरमच्छ को देख अधिकारी हुए भयभीत

मगरमच्छ को देखकर हेसकॉम के अधिकारी डर गए और उन्होंने पुलिस एवं वन अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे सुनिश्चित करेंगे कि दिन के समय कोई बिजली कटौती न हो। वन अधिकारियों ने बाद में मगरमच्छ को अलमाटी बांध में छोड़ दिया। समझा जाता है कि मगरमच्छ बांध से ही भटककर खेत में आ गया होगा।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस साल कम बारिश होने की वजह से कृषि गतिविधियां बाधित हुई हैं। उन्होंने कहा कि बांधों में इतना पानी ही नहीं है कि सिंचाई के वास्ते पानी छोड़ा जा सके। किसान अपने खेत की सिंचाई के लिए बोरवेल पर निर्भर हैं। कृषि के लिए बिजली के अधिक उपयोग के कारण बिजली की किल्लत हो जाती है।

यह भी पढ़ें : Para Asian Games में हरियाणा के लाडले ने गाड़े झंडे, गोल्ड पर किया कब्जा

यह भी पढ़ें : Panchkula Ravan Dahan : पंचकूला में धू-धूकर जला विश्व का सबसे ऊंचा रावण

यह भी पढ़ें : Dussehra 2023 : राजनाथ सिंह ने दशहरा पर तवांग में शस्त्र पूजन किया, सैनिकों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

9 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

10 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago