देश

Lok Sbaha Election 2024 : कांग्रेस की चार सीटों पर नाम फाइनल, पांच सीटों पर अभी भी एक से ज्यादा नामों में फंसा पेंच 

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sbaha Election 2024 : हरियाणा में कांग्रेस की लोकसभा टिकटों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में 4 सीट पर एक एक नाम फाइनल है और बाकी पांच सीट पर दो-दो नाम अभी भी बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि चार सीटों में अंबाला, सिरसा, रोहतक और हिसार को लेकर कोई पेंच नहीं हैं। वरुण मुलाना, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा और बृजेंद्र सिंह के नाम फाइनल है,  जबकि फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़-भिवानी, सोनीपत और करनाल लोकसभा से एक से ज्यादा नामों में पेंच फंसा हुआ है।

Lok Sbaha Election 2024 : प्रत्याशियों के नाम पर नए सिरे से मंथन किया था

गौरतलब है कि करीब एक महीने की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस सब कमेटी ने हरियाणा में लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है। चार दिन पहले सब कमिटी ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर नए सिरे से मंथन किया था। अब खरगे के निर्देश पर केंद्रीय चुनाव समिति प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। इस सूची में देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस के किस गुट की टिकट आवंटन में चली। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने कितने समर्थकों को लोकसभा टिकट दिलवा पाए या करनाल और रोहतक जैसी प्रतिष्ठित लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के मुकाबले किसकी चली।

गुटबाजी के चलते कांग्रेस की सूची अटकी

जहां नेताओं की गुटबाजी के चलते कांग्रेस की सूची अटकी हुई है, वहीं बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार का एक-एक चरण पूरा भी कर चुके हैं। सोनिया और राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सब कमेटी ने अपनी सूची हाईकमान को सौंप दी है। कांग्रेस की सूची जारी होने से पहले पार्टी की अंदरूनी राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। वहीं पार्टी की सब कमेटी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली आवास पर संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इसमें सोनीपत से कांग्रेस के टिकट के दावेदार सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से हुड्डा गुट के दावेदार विधायक राव दान सिंह के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई...’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल…

3 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

14 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

41 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago