होम / Indigo Flight में पैसेंजर ने पायलट को मारा थप्पड़

Indigo Flight में पैसेंजर ने पायलट को मारा थप्पड़

BY: • LAST UPDATED : January 15, 2024
  • उड़ान कई घंटों से न होने के चलते काफी हताश था

India News (इंडिया न्यूज), Indigo Flight, नई दिल्ली : दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में पैसेंजर द्वारा पायलट को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। मालूम हुआ है कि पैसेंजर उड़ान की 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज था। देरी का कारण घना कोहरा बताया गया है।

घटना की वीडियो वायरल

वहीं उक्त घटना की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक युवक पायलट से झड़प कर रहा है। मारपीट करते हुए युवक कह रहा है कि चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल दे। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते।

आरोपी को पकड़ सुरक्षाबलों को सौंपा

घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। वहीं पहचान की बात करें तो उक्त पैसेंजर की साहिल कटारिया के रूप में पहचान हुई। इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

यह भी पढ़ें : India Coronaviurs Update News : देश में जानिए आज आए इतने मामले

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : मॉरीशस में रहेगी प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर विशेष छुट्टी

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT