India News (इंडिया न्यूज), Indigo Flight, नई दिल्ली : दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में पैसेंजर द्वारा पायलट को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। मालूम हुआ है कि पैसेंजर उड़ान की 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज था। देरी का कारण घना कोहरा बताया गया है।
वहीं उक्त घटना की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक युवक पायलट से झड़प कर रहा है। मारपीट करते हुए युवक कह रहा है कि चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल दे। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते।
घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। वहीं पहचान की बात करें तो उक्त पैसेंजर की साहिल कटारिया के रूप में पहचान हुई। इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।
यह भी पढ़ें : India Coronaviurs Update News : देश में जानिए आज आए इतने मामले
यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : मॉरीशस में रहेगी प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर विशेष छुट्टी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak Big Breaking : सोमवार को रोहतक से दिल्ली जा रही…
- किसानों पर प्रदूषण का सारा दोष मढ़ने की बजाय पराली प्रबंधन की उचित व्यवस्था…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Diwali Festival 2024 : दीपावली पर्व के सामान की खरीददारी…
कुवि रत्नावली समारोह-2024 में आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, केयू कैम्पस को…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत प्रदेश…
‘ए’ ग्रेड की उपलब्धि शैक्षिक गुणवत्ता और उत्कृष्टता के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती…