होम / Aap Taunt On BJP Government : प्रदेश में 10 मुद्दे लेकर जनता के सामने जाएगी आप : डॉ. सुशील गुप्ता

Aap Taunt On BJP Government : प्रदेश में 10 मुद्दे लेकर जनता के सामने जाएगी आप : डॉ. सुशील गुप्ता

• LAST UPDATED : October 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Aap Taunt On BJP Government, चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को दशहरे के मौके पर बयान जारी कर प्रदेश सरकार की 10 विफलताओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, नशा बढ़ा है, बेरोजगारी में हरियाणा नंबर एक पर पहुंचा है, महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, किसान विरोधी नीति को बढ़ावा मिला है, अपराध बढ़ते जा रहे हैं, धर्म व जाति की राजनीति को बढ़ावा मिला है, प्रदेश में स्वास्थ व्यवस्था व शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और महिला व व्यापारी विरोधी नीति को बढ़ावा मिला है।

सरकार से हर वर्ग परेशान

गुप्ता ने कहा कि आज के समय में प्रदेश का हर वर्ग मनोहर सरकार से दुखी हो चुका है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दशहरे के दिन बुराई के 10 सिरों को जलाया जाता है, ठीक उसी प्रकार हरियाणा सरकार की नाकामी के 10 सिरों का भी दहन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर के राज में 10 बुराइयों को लगातार बढ़ावा मिला है, जिसे रोकने में हरियाणा सरकार नाकाम साबित हुई है। आम आदमी पार्टी इन्हीं 10 मुद्दों को लेकर जनता के सामना जाएगी।

हरियाणा सरकार की पहली बुराई भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की पहली बुराई भ्रष्टाचार है, जो आज के समय में चरम पर है और लगातार बढ़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दूसरी बुराई नशा है जिसे रोकने में हरियाणा सरकार विफल रही है। युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा के संस्थान एक नशे के अड्डे बन गए हैं।
हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में युवा गंभीर नशे की जद में आ रहे हैं, वहीं बेरोजगारी के कारण नशा तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। तीसरी बुराई बेरोजगारी है, सीएम के राज में हरियाणा बेरोगारी में नंबर वन है।

युवा बेरोजगारी के कारण कर्जा और अपनी जमीन बेचकर विदेशों में जाने को मजबूर हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। युवा बेरोजगारी के कारण नशे में अपनी जान दांव पर लगाकर विदेश पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की चौथी बुराई महंगाई है, हरियाणा महंगाई के मामले में राजस्थान के बाद पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। गरीब, मजदूर और किसान को महंगाई के कारण अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है। लेकिन मनोहर सरकार इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही। इसके अलावा सरकार की पांचवी बुराई किसान विरोधी है। सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान है, न तो किसानों को फसल का सही दाम मिलता है और न बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा मिलता। मंडियों में अव्यवस्था है जिस कारण किसानों की फसल नहीं बिकती।

छठी बुराई धर्म व जाति की राजनीति

उन्होंने मनोहर सरकार की छठी बुराई धर्म व जाति की राजनीति को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धर्म और जाति प्रदेश के लोगों को बांट रही है और आपस में लड़ा रही है। इसके अलावा सातवीं बुराई अपराध है, प्रदेश में लागतार अपराध बढ़ता जा रहा है, मनोहर सरकार अपराध पर लगाम लगाने में विफल साबित हुई है। पुलिस कर्मियों तक हमले किए जा रहे हैं। जब प्रदेश में पुलिस कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा।

अस्पतालों में न डॉक्टर और न दवाइयां

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की 8वीं बुराई हरियाणा में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था है। अस्पतालों में न डॉक्टर है और न दवाइयां हैं। आम लोग प्राइवेट अस्पतालों में महंगे ईलाज करवाने को मजबूर हैं। हरियाणा में आबादी के हिसाब से 10000 डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन केवल 4000 डॉक्टर हैं, 6000 डॉक्टर्स के पद खाली पड़े हैं। वहीं हरियाणा सरकार की नौवीं बुराई बदहाल शिक्षा व्यवस्था है। सीएम के राज में हरियाणा के स्कूलों में न बिजली है, न शौचालय हैं, न स्कूलों में बिजली है और न पीने के पानी की व्यवस्था है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

10वीं बुराई महिला व व्यापारी विरोधी नीति

उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार की दसवीं बुराई महिला व व्यापारी विरोधी नीति है। प्रदेश में लगातार महिला और व्यापारियों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदेश की महिलाएं और व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जहां महिलाओं पर यौन शौषण और छेड़छाड़ के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं व्यापारियों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हर साल बुराई के रूप में रावण के 10 सिर को फूंका जाता है, वैसे ही अब समय आ गया है कि हरियाणा सरकार बुराइयों के 10 सिर को भी जलाया जाए।

यह भी पढ़ें : Para Asian Games में हरियाणा के लाडले ने गाड़े झंडे, गोल्ड पर किया कब्जा

यह भी पढ़ें : Panchkula Ravan Dahan : पंचकूला में धू-धूकर जला विश्व का सबसे ऊंचा रावण

यह भी पढ़ें : Dussehra 2023 : राजनाथ सिंह ने दशहरा पर तवांग में शस्त्र पूजन किया, सैनिकों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox