Aaj Ka Rashifal 15 May 2024 :15 मई को गणेश जी की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

91
Aaj Ka Rashifal 18 May 2024
Aaj Ka Rashifal 18 May 2024

India News (इंडिया न्यूज),Aaj Ka Rashifal 15 May 2024,नई दिल्ली:

मेष

आज के दिन ज्यादा खर्च होने से आपका मन विचलित रहेगा। अपेक्षाकृत आपके अनुसार आपके घर वाले नहीं चलेंगे। स्थानीय धर्म स्थल की परिवार के साथ आप यात्रा कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी का फुल सपोर्ट रहेगा तथा आपके ऊपर विश्वास करेंगे।

वृषभ

आज व्यापार व्यवसाय में ग्रहों की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार ईमानदारी की आपकी प्रशंसा जरूर होगी। मशक्कत करने के बाद आपके कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। शत्रु आपसे आज पराजित होंगे।

मिथुन

बहुत दिनों से आप नया प्लान बना रहे हैं। उसको अब करने का समय आ गया है। कार्य में सफलता मिलेगी। शत्रु आपसे पराजित हो सकते हैं। कोई भी कार्य अपने बुद्धि से करें। पेट रोग से आज के दिन आप पीड़ित हो सकते हैं। सावधान रहें।

कर्क

आज यात्राओं का आपका योग है। भगवान के दर्शन आज आप फैमिली के साथ कर सकते हैं। मातृ पक्ष की चिंता आज आपको ज्यादा रहेगी। धन मिलने की संभावना आपको है। व्यर्थ के वाद-विवाद ना करें। दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह

आज प्रेम प्रसंग के मामले में आपकी बात सुनी जाएगी। आगे बढ़ाने के मार्ग आपको प्रबुद्ध व्यक्ति के द्वारा मिलेगा। शत्रुओं से व्यर्थ का वाद विवाद न करें। आज लंबी यात्रा करने के योग आपके हैं। प्रेमी का सहयोग मिलेगा।

कन्या

आज दिन भर व्यर्थ की बेचैनी आपको बनी रहेगी। लाभ मिलने की संभावना है। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी कारण आपका अपमान कर सकता है। बच कर रहें। शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी।

तुला

आज स्वास्थ्य आपका खराब हो सकता है। भूमि या भवन संबंधी योजना आज आप क्रियान्वित कर सकते हैं। कार्य के प्रति अपनापन आप बना रहेगा। जिससे कार्यों में आप सफल होंगे। कुछ लाभ की संभावना दोपहर के बाद आपके लिए दिख रही है।

वृश्चिक

आज पार्टी व पिकनिक में फैमिली के साथ जा सकते हैं। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। हर्ष के समाचार आपको मिलेंगे। कुसंगत याद ना करें, नहीं तो आपको हानि हो सकती है। माता पक्ष को कष्ट हो सकता है।

धनु

आज के दिन भ्रम की स्थिति आपके साथ बनी रहेगी। बहुत ही सावधानी के साथ कोई भी कार्य करें। पराक्रम में सफलता मिलेगी। खुशनुमा वातावरण आपके आसपास बना रहेगा। दोपहर के बाद स्थितियां सामान्य होगी।

मकर

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको बनी रहेगी। घर बाहर माहौल खराब रहेगा। यात्रा का योग बन सकते हैं। स्त्री वर्ग आपको कष्ट पहुंचा सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के फीलिंग के साथ खिलवाड़ न करें।

कुम्भ

आज पुराने मित्र व संबंधियों से आपको हेल्प प्राप्त हो सकती है। विरोध की संभावना बन सकती है। धन, गृहस्थी में बाधा आ सकती है। स्त्री पक्ष से कुछ पीड़ा आज आपको मिल सकती हैं। स्थितियों को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

मीन

आज के दिन रोजगार के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। चिंता से मुक्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में भी कलह हो सकती है। पार्टनर के साथ घर में किसी चीज को लेकर बाद विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Prohibited Drug Injections : नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, 3500 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

यह भी पढ़ें : Sakshi Malik’s Reaction : बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय, साक्षी मलिक ने कहा कि यह “जीत की दिशा में एक छोटा कदम” है