होम / Haryana CM Nayab Saini In UP : कांग्रेस, सपा और बसपा की छत्रछाया में फलता-फूलता है गुंडाराज और माफियाराज : नायब सैनी

Haryana CM Nayab Saini In UP : कांग्रेस, सपा और बसपा की छत्रछाया में फलता-फूलता है गुंडाराज और माफियाराज : नायब सैनी

• LAST UPDATED : April 15, 2024
  • यूपी में गरजे हरियाणा के सीएम नायब सैनी
  • कमल का बटन दबाकर गुंडाराज व माफियाराज वालों को सबक सिखाएगी यूपी की जनता : नायब सैनी

India News (इंडिया न्यूज), Haryana CM Nayab Saini In UP : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के खतौली में कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा समस्याएं लेकर आती हैं। गुंडाराज-माफियाराज इनकी छत्रछाया में फलता-फूलता है। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ही है जो समाज में समानता और समरसता के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सुशासन प्रिय जनता एक बार फिर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री मोदी का साथ देगी और गुंडाराज व माफियाराज वालों को सबक सिखाएगी। नायब सैनी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर में एनडीए प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और राघव लखनपाल और मुजफ्फरनगर लोकसभा के खतौली में भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बाल्यान के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

Haryana CM Nayab Saini In UP : एक बार फिर आप लोगों का समर्थन चाहिए 

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जनता जनार्दन मोदी की गारंटी पर अपने भरोसे की मुहर लगाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन में जो ऊर्जा का स्तर है, वो यूपी में 80 की 80 सीटें जीताकर देशभर में 400 पार का आगाज़ है। सैनी ने कहा कि देश में फिर से भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने के लिए बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की जनता में अभूतपूर्व उत्साह है। नायब सैनी ने कहा कि जनता के अपार समर्थन से मोदी सरकार ने धारा-370 और ट्रिपल तलाक जैसी सामाजिक बुराई को हटाने का काम किया है। सैनी ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी की ताकत है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित भारत और सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए एक बार फिर आप लोगों का समर्थन चाहिए।

यूपी से भय के माहौल को समाप्त किया 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 500 साल बाद मोदी सरकार में राम मंदिर बना है। 2014 से पहले भ्रष्टाचार के कारण दुनिया में भारत की छवि ठीक नहीं थी। मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश बदला है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा रहा है। विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। सैनी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी से भय के माहौल को समाप्त किया है। आज योगी जी ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित प्रदेश बनाया है।

देश मजबूत हुआ, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई 

कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल देश पर शासन किया। कांग्रेस ने वोटों के लिए गरीबों का इस्तेमाल किया और सत्ता प्राप्त होने के बाद गरीबों को उनके हालात पर छोड़ दिया। श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस केवल भारत जोड़ो यात्रा निकलती है और बोलती है कि न्याय करेंगे। कांग्रेस के समय में भारत की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं थी, आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। हमारे जवानों पर पत्थरबाजी होती थी और कांग्रेस की सरकार मौन साधकर बैठी रहती थी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई और आज कहीं भी पत्थरबाज दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह बदलता हुआ भारत है।

मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मतलब देश को सुरक्षित करना 

नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले गैस सिलेंडर के लिए तीन-तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था। उन्होंने कहा कि न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ अन्याय ही किया है। सैनी ने कहा कि न्याय प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर किया है। हर घर नल से जल पहुंचाकर मोदी सरकार ने न्याय किया है।

सैनी ने कहा कि आज योगी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री योगी ने गुंडागर्दी पर सख्ती से लगाम लगाई है। 10 साल की उपलब्धियों पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि हाइवे निर्माण, रेलवे कनेक्टिविटी, हवाई यात्रा मोदी ने दी। देश की इकॉनोमी को 10वें स्थान से पांचवे स्थान पर मोदी ने पहुंचाया। अब मोदी की गारंटी भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति वाला देश बनाना है। सैनी ने कहा कि तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मतलब देश को सुरक्षित करना है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox