Antyodaya Mahasammelan Karnal New Update : 1 जनवरी से बुजुर्गों को मिलेगी 3,000 रुपए पेंशन

81
Antyodaya Mahasammelan Karnal New Update
मुख्यमंत्री मनोहर लाल

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज़), Antyodaya Mahasammelan Karnal New Update, चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा सरकार के लगातार 9 वर्ष पूरे होने पर करनाल के सेक्टर-4 स्थित दशहरा ग्राउंड में अंत्योदय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा तथा कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।

इस मौके पर सीएम मनोहर ने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा में 30 लाख लोगों को कई तरह की पेंशन दी जा रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 95 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए हैं। अब पहली जनवरी से सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2750 से बढ़ाकर 3000 रुपए मिलेगी।

हरियाणा भाजपा के 9 वर्षों की विकास लीला प्रदर्शित

इस दौरान हरियाणा सरकार के 9 वर्षों के विकास पर बनी फिल्म को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता मेरा परिवार है और मैं परिवार की सेवा करता हूं। सीएम ने कहा कि सरकार ने क्राइम, करप्शन और कास्ट बेस पॉलिटिक्स खत्म करेगी। सीएम कहा कि सरकार में नौकरियों में पारदर्शिता लाने का काम किया।

भाजपा ने प्रदेश में कल ही 9 वर्ष किए पूरे

वहीं मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि कल ही 1 नवंबर को हरियाणा का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया था, हरियाणा सरकार ने 26 अक्टूबर को 9 वर्ष भी पूरे कर लिए हैं, इसलिए यह कार्यक्रम को देखें तो बहुत महत्वपूर्ण है। सीएम ने कहा कि नौ साल के दौरान हरियाणा सरकार ने विशेष कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि हमने पंक्ति में खड़े आखिरी आदमी को सरकारी योजनाओं का फायदा दिया है। सरकार ने गरीबों के सम्मान के लिए अंत्योदय महासम्मेलन बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal Updates : मंच पर अमित शाह सहित कई हस्थितियां हुई विराजमान

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal : करनाल पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें : Sonipat Road Accident : नेशनल हाईवे-44 पर कार ने 2 मजदूरों को मारी टक्कर, दोनों की मौत