प्रदेश की बड़ी खबरें

Foundation Day Celebrations of Surya Temple : सूर्य मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में करनाल पहुंचे सीएम नायब सैनी

  • हुड्डा सरकार में कांग्रेस ने लोगों को प्रताड़ित करने का किया था काम : नायब सिंह सैनी 

  • बोले हुड्डा सरकार में कांग्रेस ने लोगों को प्रताड़ित करने का किया था काम 

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज़), Foundation Day Celebrations of Surya Temple : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार सुबह सूर्य मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे। सीएम ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मानवता के कल्याण की कामना की। मंडल की धर्मशाला में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छठ पर्व सेवा समिति की ओर से मनाए जाने वाले महाछठ पर्व में हर वर्ष लाखों लोग शामिल होते हैं।

व्रत रखकर संतान सुख की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि करनाल में छठ पर्व मनाने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपए घाट निर्माण पर खर्च किए गए। भविष्य में भी मंडल की ओर से जनहित में रखी जाने वाली मांगों को पूरा किया जाएगा। वह जन सेवा में 24 घंटे तत्पर हैं।

Foundation Day Celebrations of Surya Temple : कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से वोट देने की अपील की

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से वोट देने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के चुनाव का दौर चल रहा है। हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। आप सभी लोग मतदान जरूर करें। देश के भविष्य को संवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक लाभकारी योजनाएं लागू की हैं।

आप लोग एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनें, ताकि देश को विश्व गुरु बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को सबसे अधिक मतों से जितवाकर लोकसभा भेजना है। 25 मई को कमल के फूल के सामने वाले बटन को दबाकर भाजपा को लोकसभा में भेजना है।

भाजपा ने महिला हित कई योजनाएं लागू कीं

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोदी सरकार में गरीब, किसान, कर्मचारी और महिला कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की गई। जिनका पूरा लाभ हर व्यक्ति को मिला है। युवाओं को रोजगार दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिससे देश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में हुड्डा राज में प्रदेश की जनता को प्रताड़ित किया गया। खर्ची और पर्ची लेकर नौकरियां लगाई गई। भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों में केवल घोषणा पत्र जारी किए। एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया गया। गरीबी हटाने का केवल नारा दिया गया, गरीब वर्ग के कल्याण का कोई काम कांग्रेस ने नहीं किया।

यह भी पढ़ें : Rakhigarhi Historical Site : राखीगढ़ी में साइट नंबर 3 से दो मंजिला कच्ची ईंटों का मकान मिला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

13 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago