Haryana CM Nayab Saini In UP
India News (इंडिया न्यूज), Haryana CM Nayab Saini In UP : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के खतौली में कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा समस्याएं लेकर आती हैं। गुंडाराज-माफियाराज इनकी छत्रछाया में फलता-फूलता है। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ही है जो समाज में समानता और समरसता के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सुशासन प्रिय जनता एक बार फिर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री मोदी का साथ देगी और गुंडाराज व माफियाराज वालों को सबक सिखाएगी। नायब सैनी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर में एनडीए प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और राघव लखनपाल और मुजफ्फरनगर लोकसभा के खतौली में भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बाल्यान के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले गैस सिलेंडर के लिए तीन-तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था। उन्होंने कहा कि न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ अन्याय ही किया है। सैनी ने कहा कि न्याय प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर किया है। हर घर नल से जल पहुंचाकर मोदी सरकार ने न्याय किया है।
सैनी ने कहा कि आज योगी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री योगी ने गुंडागर्दी पर सख्ती से लगाम लगाई है। 10 साल की उपलब्धियों पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि हाइवे निर्माण, रेलवे कनेक्टिविटी, हवाई यात्रा मोदी ने दी। देश की इकॉनोमी को 10वें स्थान से पांचवे स्थान पर मोदी ने पहुंचाया। अब मोदी की गारंटी भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति वाला देश बनाना है। सैनी ने कहा कि तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मतलब देश को सुरक्षित करना है।
यह भी पढ़ें : Police Raid On Panipat Hotel-Dhabas : पानीपत नेशनल हाईवे पर होटल व ढाबों पर पुलिस की रेड
यह भी पढ़ें : Save Constitution Rally : हर एक हरियाणवीं इस बार संविधान को बचाने के लिए अपना वोट करेगा : दीपेंद्र हुड्डा
यह भी पढ़ें : Honeytrap Case in Kaithal : एक मां ने अपनी ही बेटी इस्तेमाल कर युवक को बनाया हनीट्रैप का शिकार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…
संत महात्माओं ने दिए प्रेरणादायक प्रवचन India News Haryana (इंडिया न्यूज), '12 Jyotirlinga Spiritual Fair' :…
चोरी की एक बाइक सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…