Manohar Lal in Ambala Rally : हरियाणा की जनता हमेशा पीएम मोदी के साथ : मनोहर लाल

63
Manohar Lal in Ambala Rally
हरियाणा की जनता हमेशा पीएम मोदी के साथ : मनोहर लाल
  • अंबाला में पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया स्वागत

India News (इंडिया न्यूज), Manohar Lal in Ambala Rally : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला में देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जयकारे के साथ की। उन्होंने इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मंत्री अनिल विज, मंत्री असीम गोयल, कंवरपाल गुर्जर, अंबाला प्रत्याशी बंतो कटारिया व सभी गण्यमान्य हस्तियों और लोगों का स्वागत किया।

Manohar Lal in Ambala Rally : पूरे हरियाणा की ओर से पीएम को की राम-राम

भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं पूरे हरियाणा की जनता की ओर से पीएम मोदी को राम-राम करता हूं। मनोहर लाल ने एक बार फिर पुन: देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा के जिला अंबाला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम के विकसित देश बनाने के सपने लेकर हरियाणा की जनता मोदी के साथ हमेशा खड़ी है।

भारत ही नहीं, पूरा विश्व मोदी की तारीफ कर रहा

आज भारत ही नहीं, पूरा विश्व मोदी जी की तारीफ कर रहा है, लेकिन न जाने क्यों ये कांग्रेस के लोग आलोचना में लगे हुए हैं। कुछ न कुछ उल्टा सीधा बोल रहे हैं। देश की बड़ी-बड़ी समस्याएं चाहे 370 की धारा हटाना हो, राम मंदिर का मुद्दा हो वे सभी हल मोदी जी ने किए। मोदी ने जो 10 साल में कर दिखाया है वह 60 वर्षों में भी कांग्रेस नहीं कर दिखाई।

हरियाणा में कांग्रेस की हालत काफी खस्ता

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हालत काफी खस्ता है। इस दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाली 25 मई को हरियाणा के लोग कमल के बटन को दबाकर आपको एक बार फिर पीएम बनाएंगे। हरियाणा के लोग तो अब यहां तक कहने लग गए हैं कि 25 मई-कांग्रेस तो गई।

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma in Ambala Rally : मोदी जी ने देश का जितना विकास किया, उतना किसी ने नहीं : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : PM Modi Ambala Rally : हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ : मोदी

यह भी पढ़ें : Former Union Minister Vinod Sharma : पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने दिया भाजपा को समर्थन