होम / Sakshi Malik : मैं बनना चाहूंगी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष : साक्षी मलिक

Sakshi Malik : मैं बनना चाहूंगी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष : साक्षी मलिक

• LAST UPDATED : March 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Sakshi Malik, चंडीगढ़ : ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बनने को लेकर अपनी इच्छा जताई है। जी हां, एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में साक्षी ने कहा कि “पहले मैं डरती थी कि मैं भारतीय कुश्ती संघ की अध्यक्ष बनने को लेकर लोग यही कहेंगे कि ये अपना कब्जा चाहते थे। अब मैं कहूंगी कि हां मैं संघ की अध्यक्ष बनना चाहती हूं और आखिर बन भी क्यों नहीं सकती। मैं अनुभवी हूं, मुझे जानकारी है, पढ़ी-लिखी हूं। मैं कुश्ती संघ को क्यों नहीं संभाल सकती। उसे मौका मिला तो वे जरूर कुश्ती संघ को संभालना चाहेंगी।”

किए जाएंगे कई बदलाव

वहीं साक्षी ने कहा कि अध्यक्ष बनने पर कई बदलाव किए जाएंगे। हमारे समय में सीधे तौर पर स्पॉन्सर्स भी नहीं मिलते थे। संघ के पास पहले जाओ, वे आधा पैसा खाएंगे और फिर हम तक कुछ पहुंचे तो पहुंचे, ऐसे में बच्चे कैसे आगे बढ़ पाएंगे। मेडल जीतने के बाद तो खिलाड़ी अपना सब कर लेता है, लेकिन फंड उन तक पहुंचना चाहिए जो बच्चे गांव में, अपने अखाड़ों में कुश्ती कर रहे हैं, मैं उस पर ही काम करना चाहुंगी।

मालूम रहे कि साक्षी मलिक पिछले काफी समय से अपने साथी पहलवानों विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं। इतना ही नहीं, दिसंबर 2023 में हुए चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के समर्थक व्यक्ति संजय सिंह को नया अध्यक्ष चुन लिया गया जिसका खिलाड़ियों ने कड़ा विरोध भी किया। इसके तुरंत बाद साक्षी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमेशा के लिए कुश्ती छोड़ देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi : देश में जातिगत गणना और ‘आर्थिक मैपिंग’ कराएंगे : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें : Sela Tunnel : पीएम ने किया विश्व की सबसे ऊंचाई पर बनी डबल लेन सेला सुरंग का उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War : ‘झूठ बोलकर सेना में कर रहे भर्ती, सावधान रहें : रणधीर जयसवाल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox