देश

Naxalism in Chhattisgarh : कांकेर में संदिग्ध नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या

India News (इंडिया न्यूज़), Naxalism in Chhattisgarh, रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला कांकेर के एक गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में 3 ग्रामीणों की कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें घटना के बारे में सूचना मिली है तथा इस संबंध में और अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पड़ोसी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से सटे छोटेबेठिया पुलिस थाना (कांकेर) के मोरखंडी गांव के निवासी कुल्ले कतलामी (35), मनोज कोवाची (22) और डुग्गे कोवाची (27) की नक्सलियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर फेंके गए पर्चे में माओवादियों ने दावा किया कि तीनों महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के लिए मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

मालूम रहे कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भी दो चरणों में होने जा रहा है। कांकेर जिले में पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा, जबकि अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal New Update : 1 जनवरी से बुजुर्गों को मिलेगी 3,000 रुपए पेंशन

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal Updates : मंच पर अमित शाह सहित कई हस्थितियां हुई विराजमान

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal : करनाल पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

7 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

24 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

28 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

43 mins ago

CBSE Results: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की हुई की घोषणा, जानें डिटेल्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CBSE Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के…

1 hour ago