Aaj Ka Rashifal 18 May 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

87
Aaj Ka Rashifal 18 May 2024
Aaj Ka Rashifal 18 May 2024

India News (इंडिया न्यूज),Aaj Ka Rashifal 18 May 2024,नई दिल्ली :

मेष

आज का दिन यात्रा नौकरी व निवेश के लिए सही रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का इलाज प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में आप पैसा कमा पाएंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।

वृषभ

आज के दिन शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। किसी शुभ समय से मेल मुलाकात होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या बनी रहेगी। प्रेमी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन

यात्रा, नौकरी व निवेश से आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि के योग हैं। आकस्मिक लाभ व निकट जनों से आज आपका मन खुश रहेगा। परिश्रम से श्रम के कार्यों में भी शुभ फल आपको प्राप्त होंगे।

कर्क

आज कार्यस्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए प्लान पर आज आप वर्क कर पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से थोड़ी समस्या हो सकती है। कार्य में लेट लतीफ भी ना करें, नहीं तो नुकसान होगा।

सिंह

आज के दिन कानूनी अड़चन मिल सकती है। यात्रा, नौकरी व निवेश से आपको नुकसान हो सकता है। इनसे बच कर रहें। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। अकस्मात धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या

आज के दिन चोरी व विवाद करने से बचें। जोखिम व जमानत के कार्यों से बच के रहें। आज के दिन आपका सामान रहेगा। प्रयास अधिक करने पर आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक नुकसान किसी सगे संबंधित द्वारा हो सकता है।

तुला

आज के दिन जीवनसाथी की हेल्प आपको मिलती रहेगी। राज की बाधा दूर हो जाएगी। विवादों से दूर रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पिता से व्यापार में हेल्प प्राप्त होगी। सरकारी मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

वृश्चिक

आज के दिन बेरोजगारी दूर करने का प्रयास करें। उत्साह पूर्वक विचारों के कारण आज आपका दिन ठीक रहेगा। मकान व जमीन संबंधी कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में कोई बड़ी डील आपको प्राप्त हो सकती है। मन शांत रहेगा।

धनु

आज के दिन रचनात्मक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। किसी बड़े कार्यक्रम में आप भाग लेंगे। जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जिससे मन आपका दुखी रहेगा। इच्छित लाभ प्राप्त होने में थोड़ी देरी हो सकती है।

मकर

आज व्यर्थ के बाद विवाद को ज्यादा बढ़ावा ना दें। भाग दौड़ आज आपको ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी कार्य में कंपटीशन की तरह करने से उसमें लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको टेंशन प्राप्त हो सकती है।

कुम्भ

आज के दिन आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में आप ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण आपको आज फायदा होगा। नई योजनाओं का सूत्रपात आज आप कर सकते हैं। कार्य क्षमता में आपकी कमी आएगी।

मीन

आज के दिन मेहमानों का आवागमन आपके घर में होगा। उत्साहवर्धक सूचना आपको प्राप्त होगी। प्रसन्नता आपको प्राप्ति होगी। अपने प्रयासों में आज तेजी लाएं। बुद्धि के कारण आज कठिन कार्य भी आपके सरल हो जाएंगे। व्यापार व्यवसाय में फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Prohibited Drug Injections : नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, 3500 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

यह भी पढ़ें : Sakshi Malik’s Reaction : बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय, साक्षी मलिक ने कहा कि यह “जीत की दिशा में एक छोटा कदम” है