India News (इंडिया न्यूज), Manipur Kuki Violence : मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने नारानसेना इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर शुक्रवार को आधी रात को हमला कर दिया, जिसमें 2 जवानों के शहीद हो जाने की सूचना आई है। शहीद दोनों जवान मणिपुर के बिष्णुपुर के नारानसेना इलाके में तैनात बल की 128वीं बटालियन के थे।
Manipur Kuki Violence : पहले भी कई बार जवानों पर हमला किया जा चुका
बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ जब इस तरह से जवानों पर हमला किया गया है। कुकी उग्रवादियों द्वारा इससे पहले भी कई बार जवानों पर हमला किया जा चुका है। उखरूल, कांगपोकपी और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में इससे पहले भी कुकी उग्रवादियों द्वारा फायरिंग की गई थी, जिसमें कुकी समुदाय के 2 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद थौबल जिले के हेइरोक और तेंगनौपाल के बीच 2 दिन तक क्रॉस फायरिंग हुई थी। इसके बाद इंफाल के पूर्वी जिले के मोइरंगपुरेल में फिर से हिंसा की आग भड़क उठी थी।
यह भी पढ़ें : BJP Candidate K Sudhakar : कर्नाटक से भाजपा प्रत्याशी K. Sudhakar पर रिश्वतखोरी के लिए FIR दर्ज
यह भी पढ़ें : SC Big Decision on EVM-VVPAT : भारत में ईवीएम से ही कराए जाएंगे चुनाव